जिला पंचायत सीईओ ने कार्य में लापरवाही बरतने पर सचिव कदवां को किया निलंबित

जिला पंचायत सीईओ नमः शिवाय अरजरिया ने ग्राम पंचायत कदवां के सचिव को निलंबित कर दिया है। 08 सितंबर 2026 को जनसुनवाई के दौरान वीरू अहिरवार पिता बिन्दा अहिरवार निवासी ग्राम कदवां जनपद पंचायत छतरपुर द्वारा प्रस्तुत शिकायत में सज्जन सिंह सचिव ग्राम पंचायत कदवां द्वारा जन्म प्रमाण-पत्र बनाये जाने के एवज में 3000 रूपए पारितोषण के रूप में लिए जाने एवं शेष 1500 रूपए की मांग किए जाने संबंधी आडियो रिकार्डिंग के माध्यम से पुष्टि होने एवं शिकायत के आधार पर सच्चन सिंह सचिव ग्राम पंचायत कदवां को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। साथ ही इनका मुख्यालय जनपद पंचायत छतरपुर नियत किया गया है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *