कलेक्टर के निर्देश पर अवैध शराब के विरुद्ध आबकारी विभाग ने की बड़ी कारवाई

40 लीटर शराब एवं 1000 कि.ग्रा. से अधिक महुआ लाहन मौके पर नष्ट किया

आबकारी विभाग के संयुक्त दलों ने जिलेभर में की कार्रवाई

अवैध शराब विक्रय एवं भंडारण करने पर प्रकरण भी पंजीबद्ध किए गए

  कलेक्टर मृणाल मीना के निर्देश पर जिले में अवैध शराब के निर्माण, भंडारण एवं बिक्री के खिलाफ आबकारी विभाग द्वारा जिले के विभिन्न स्थानों पर दबिश कर कार्यवाहियां की गई। 

सोमवार को आबकारी विभाग की टीमों ने जिले के सभी वृत्तों में संयुक्त दल गठित कर विभिन्न स्थानों पर दबिश देकर कार्रवाई की। इस दौरान 30 लीटर से अधिक देशी-अंग्रेजी शराब जब्त करने के साथ करीब 1000 किलोग्राम से अधिक महुआ लाहन मौके पर नष्ट किया गया।
आबकारी विभाग की टीम ने वृत्त नौगांव अंतर्गत हरपालपुर में दबिश देकर 10 लीटर से अधिक शराब जब्त की। मौके पर लगभग 700 किलोग्राम महुआ लाहन नष्ट किया गया। इस मामले में सपना पत्नी अनीश कंजर के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया गया।
इसी प्रकार वृत्त बिजावर, खजुराहो एवं लवकुशनगर में की गई कार्रवाई के दौरान लगभग 30 लीटर कच्ची मदिरा एवं 8 बल्क लीटर अंग्रेजी मदिरा जब्त की गई। साथ ही करीब 400 किलोग्राम महुआ लाहन मौके पर नष्ट किया गया। इन कार्रवाइयों में आबकारी अधिनियम के तहत कुल 5 प्रकरण और पंजीबद्ध किए गए।
आबकारी अधिकारी अमृता जैन ने बताया कि अवैध शराब के निर्माण, भंडारण एवं बिक्री के विरुद्ध विशेष दलों द्वारा लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। अवैध गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध प्रकरण दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
आबकारी विभाग ने आमजन से अपील की है कि लाइसेंसी दुकानों के अलावा पैकारी अथवा किसी अन्य अनाधिकृत स्थान से शराब की खरीदी न करें। अवैध शराब के निर्माण, भंडारण या बिक्री से संबंधित किसी भी गतिविधि की जानकारी मिलने पर तत्काल आबकारी विभाग को सूचना दें।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *