ऑपरेशन मुस्कान” अभियान के तहत थाना नौगांव पुलिस ने गुम बालक को 24 घंटे के अंदर किया दस्तयाब

वर्ष 2025 में 387 बालक बालिका किए गए दस्तयाब

छतरपुर पुलिस द्वारा “ऑपरेशन मुस्कान” के तहत जिले के समस्त थाना क्षेत्र अंतर्गत गुम/अपहृत हुए बालक बालिकाओं एवं गुम हुए व्यक्तियों की तलाश कर दस्तयाबी की जाकर परिजनों को सुरक्षित सुपुर्द किया जा रहा है। साथ ही अन्य राज्यों एवं जिलों के व्यक्ति, बालक, बालिकाएं एवं मानसिक विक्षिप्त, घायल जो गुम होकर छतरपुर जिले में मिलते हैं, संबंधित थाना पुलिस से संपर्क कर सुरक्षित परिजनों तक पहुंचाया जा रहा है। बाजार, धार्मिक स्थल सहित अन्य स्थानों से गुम हुए सैकड़ो शिशु, बालक, बालिकाएं एवं अन्य की दस्तयाबी की गई है। दिनांक 1 जनवरी 2025 से अभी तक(पंजीकृत) गुम हुए 387 से अधिक बालक बालिकाएं दस्तयाब की गई हैं। माह अक्टूबर में 6 बालक बालिका दस्तयाब की गई हैं।

विगत दिवस थाना नौगांव क्षेत्र अंतर्गत एक बालक के गुम होने संबंधी रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध किया गया था। बालक की तलाश नौगांव शहर आसपास के क्षेत्र में की गई।
पुलिस टीम द्वारा बालक को दस्तयाब किया गया। परिजनों को सुरक्षित सुपुर्द किया गया, परिजनों ने प्रसन्नता के साथ पुलिस का आभार व्यक्त किया।

उक्त कार्यवाही में एसडीओपी नौगांव श्री अमित मेश्राम के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी नौगांव निरीक्षक बाल्मीक चौबे, उप निरीक्षक जितेन्द्र सोनी, सहायक उप निरीक्षक प्रदीप मिश्रा, प्रधान आरक्षक दृगपाल सिंह, आरक्षक जितेंद्र, राजकुमार, हरदेव, आसाराम की भूमिका रही।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *