कलेक्टर के निर्देशन में ओवररेट पर आबकारी विभाग की कार्रवाई

पन्ना नाका की मदिरा दुकान पर प्रकरण दर्ज

महेवा में MSP से कम मूल्य पर शराब विक्रय पर प्रकरण दर्ज

कलेक्टर मृणाल मीणा के निर्देशन में मदिरा दुकानों पर निर्धारित अधिकतम खुदरा मूल्य (MRP) से अधिक कीमत पर मदिरा विक्रय की शिकायतों के आधार पर आबकारी विभाग द्वारा कार्रवाई की गई। जिला आबकारी अधिकारी ने बताया कि विभिन्न समाचार पत्रों में प्रकाशित ओवररेट संबंधी शिकायतों को संज्ञान में लेते हुए छतरपुर शहर की मदिरा दुकानों पर टेस्ट पर्चेज कराया गया। कार्रवाई के दौरान कंपोजिट मदिरा दुकान FL-04, पन्ना नाका पर मदिरा का विक्रय निर्धारित MRP से अधिक मूल्य पर किया जाना पाया गया। इस पर आबकारी विभाग द्वारा संबंधित के विरुद्ध विभागीय प्रकरण पंजीबद्ध किया गया।
इसी क्रम में वृत्त नौगांव की मदिरा दुकानों पर भी टेस्ट पर्चेज की कार्रवाई की गई। जांच के दौरान कंपोजिट मदिरा दुकान महेवा में मदिरा का विक्रय निर्धारित MSP से कम मूल्य पर किया जाना पाया गया। इस मामले में भी आबकारी विभाग द्वारा विभागीय प्रकरण दर्ज किया गया।

मदिरा के निर्धारित मूल्य से अधिक पर विक्रय संबंधी शिकायतों को गंभीरता से लिया जा रहा है। प्राप्त शिकायतों के आधार पर भविष्य में भी टेस्ट पर्चेज एवं जांच की कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।

विभाग के अनुसार वित्तीय वर्ष 2026-27 में अब तक ओवररेट के 7 प्रकरण दर्ज किए जा चुके हैं, जिनमें संबंधित लाइसेंसियों पर जुर्माना भी आरोपित किया गया है। निर्धारित मूल्य से अधिक पर मदिरा विक्रय करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई जारी रहेगी।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *